9472947354 | alokgoswami354@gmail.com | गोस्वामी भवन, पंचमहल्ला, अंदर गया, विष्णुपद के पास, गयाधाम, बिहार
गोस्वामी परिवार - गयाजी के पंडा

पीढ़ियों से यजमानों की सेवा में समर्पित

गया जी हिन्दू धर्म में पितरों की मुक्ति व मोक्ष प्राप्ति का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। इसी पवित्र भूमि पर "गोस्वामी भवन, पंचमहल्ला, गयाधाम" से हमारा परिवार श्री विष्णु गजाधर गया जी के पण्डा के रूप में यजमानों की सेवा करता आ रहा है।

आने से पहले फोन द्वारा अवश्य संपर्क करें, तथा रास्ते व स्टेशन पर मौजूद दलालों से सावधान रहें - हमारा परिवार सीधे संपर्क में ही विश्वास रखता है।

गोस्वामी भवन

पंचमहल्ला, गयाधाम

4 पीढ़ियां

सेवा की परंपरा

प्राचीन एवं पावन विष्णुपद मंदिर, गयाजी

विष्णुपद मंदिर - मोक्ष की पावन भूमि

गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के पावन चरणचिह्न सुशोभित हैं। मान्यता है कि यहाँ स्थित विष्णु चरण की पूजा व पिंड दान करने से पितरों को मोक्ष व सद्गति की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गयासुर नामक भक्त को भगवान विष्णु ने यह वरदान दिया था कि जो कोई भी उसके शरीर रूपी इस भूमि पर श्राद्ध कर्म करेगा, उसके पितरों को अवश्य मोक्ष प्राप्त होगा - इसी कारण गया जी को "मोक्ष-भूमि" कहा जाता है।

इसी पावन भूमि पर, फल्गु नदी के तट पर गोस्वामी परिवार पीढ़ियों से यजमानों को शास्त्रोक्त विधि से पिंड दान व श्राद्ध कर्म सम्पन्न करवा रहा है। फल्गु नदी को स्वयं एक तीर्थ माना गया है, तथा निकट स्थित अक्षयवट वृक्ष के नीचे पिंड दान करना अक्षय (अविनाशी) फल देने वाला माना जाता है।

विष्णुपद मंदिर, गयाजी, बिहार

गोस्वामी भवन से पैदल दूरी पर स्थित

विधि मार्गदर्शिका देखें

गोस्वामी परिवार की पीढ़ियां

स्व. बाबु चुन्नी लाल गोस्वामी — मूल पुरोहित परंपरा के संस्थापक

↳ तस्य पुत्र: स्व. राजेन्द्र लाल गोस्वामी, पुरुषोत्तम लाल गोस्वामी

↳ तस्य पुत्र: आलोक कुमार गोस्वामी एवं अक्षय आनन्द गोस्वामी (वर्तमान पीढ़ी)

संस्थापक पीढ़ी
स्व. चुन्नी लाल गोस्वामी
स्व. राजेन्द्र लाल गोस्वामी

9472661258

संस्थापक पीढ़ी
स्व. चुन्नी लाल गोस्वामी
स्व. पुरुषोत्तम लाल गोस्वामी

9661082635, 9905877666

वर्तमान पीढ़ी
आलोक कुमार गोस्वामी

9472947354

वर्तमान पीढ़ी
अक्षय आनन्द गोस्वामी

8252462726

हमारे यजमान परिवार इन क्षेत्रों से आते हैं

सेवा क्षेत्र - राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
राजस्थान
सम्पूर्ण मेवाड़ उदयपुर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमन नाथद्वारा काकरौली प्रतापगढ़
मध्य प्रदेश
रियासत रीवाँ सतना सिधी सहडोल अनुपपुर उमरिया मऊगंज मैहर
उत्तर प्रदेश
शंकरगढ़ बारा कसौटा करछना बाँदा हमीरपुर

श्राद्ध कर्म - पूर्ण श्रद्धा व विधि-विधान से

गोस्वामी परिवार द्वारा प्रत्येक श्राद्ध कर्म, पिंड दान व तर्पण वेद-पुराणों में वर्णित शुद्ध विधि से सम्पन्न करवाया जाता है। ब्राह्मण भोज, संकल्प व पूर्णाहुति तक हर चरण में यजमान परिवार का पूरा साथ दिया जाता है, ताकि पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि व मोक्ष प्राप्त हो।

सभी सेवाएं देखें
श्राद्ध कर्म गयाजी

हमें ही क्यों चुनें

शास्त्रोक्त विधि

वेद-पुराणों के अनुसार सम्पूर्ण कर्मकांड प्रामाणिक विधि से।

पहले से जानकारी

आने से पूर्व फोन पर पूरी जानकारी व मार्गदर्शन उपलब्ध।

दलालों से सुरक्षा

सीधा संपर्क, स्टेशन व रास्ते के दलालों से कोई सम्बन्ध नहीं।

ठहरने की व्यवस्था

गोस्वामी भवन में ही यजमान परिवारों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध।

पिंड दान की बुकिंग के लिए आज ही संपर्क करें

आने से पहले फोन द्वारा अवश्य संपर्क करें। रास्ते व स्टेशन पर दलालों से सावधान रहें।